फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investing in 24 carat and making jewellery from 9 carat

Maharajganj News: 24 कैरेट में निवेश और 9 कैरेट से बनवा रहे आभूषण

Sat, 02 Aug 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Investing in 24 carat and making jewellery from 9 carat
ज्वेलरी की खरीदारी करती महिलाएं। 
महराजगंज। सरकार के साथ-साथ सर्राफा कारोबारी भी अब यह मान चुके हैं कि अब 24 कैरेट सोने की बढ़ी कीमतें कम नहीं होने वाली। बीआईएस ने गत माह 9 कैरेट सोना को हॉल मार्क के दायरे में लाने की घोषणा कर दी। इस घोषणा के बाद 9 कैरेट सोने के आकर्षक जेवर बाजार में पहुंचने लगे हैं। रेट कम होने के कारण बिक्री भी बढ़ने लगी है। हालांकि निवेश करने के लिए लोग 24 कैरेट का सोना ही खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण कारोबारी सतीश सोनी ने बताया कि 9 कैरेट सोने के आभूषण लगभग सात माह पहले से आ रहे हैं। भारतीय मानक ब्यूरो की तरफ से हॉल मार्किंग होने से इसकी वापसी पर लगभग 37 फीसदी सोने के मूल्य का भुगतान पा सकेंगे। हॉल मार्किंग से खरीदारों का विश्वास बढ़ेगा और रोल्ड गोल्ड, आर्टिफिशियल ज्वैलरी का क्रेज भी कम होगा जो आभूषण कारोबार व उपभोक्ता दोनों के लिए बेहतर है।
विज्ञापन

कारोबारी गणेश वर्मा ने बताया कि 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का रेट लगभग एक लाख रुपये तक पहुंच गया है जबकि 9 कैरेट का रेट 61 हजार प्रति 10 ग्राम है। शादी-विवाह के लिए सबसे जरूरी मंगलसूत्र की बात करें तो लगभग 20 ग्राम में आकर्षक डिजाइन मिलेगा। 24 कैरेट में 20 ग्राम के लिए लगभग 2.50 लाख खर्च करने पड़ेंगे जबकि 9 कैरेट का लेने पर मात्र 1.30 लाख ही देने होंगे। 5 वर्ष बाद इसे एक्सचेंज करने पर 70-80 हजार रुपये मिल सकेंगे यह बेहतर विकल्प बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आभूषण विक्रेता गोविंद वर्मा ने बताया कि 24 कैरेट सोने की खरीद जेवरों के लिहाज से कम और निवेश के लिए अधिक किया जा रहा है। ऐसे में लोग 24 कैरेट जेवर की जगह बिस्किट ही खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed