फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation reveals irregularities in the construction of CC roads under MNREGA

Maharajganj News: जांच में मनरेगा के तहत बनी सीसी रोड में मिली धांधली

Thu, 08 Jan 2026 01:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Investigation reveals irregularities in the construction of CC roads under MNREGA
सड़क की जांच करती टीम।
परतावल। ब्लॉक के ग्राम सभा कुसुम्हा में मनरेगा के तहत कराए गए सीसी रोड निर्माण में अनियमितता की जांच के लिए बुधवार को टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सीसी रोड की हालत देख नाराजगी जताई और एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कराने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि मरम्मत न कराए जाने पर कार्य का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में ग्राम सभा कुसुम्हा में प्राथमिक विद्यालय से गोधन के घर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। इस निर्माण कार्य में करीब चार लाख रुपये सामग्री मद में और लगभग एक लाख रुपये मजदूरी मद में खर्च दिखाया गया है। कार्य का एफटीओ (फंड ट्रांसफर ऑर्डर) भी हो चुका है, हालांकि अभी तक भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी कर निर्माण कराया गया। इस कारण एक वर्ष पूरा होने से पहले ही सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क की सतह उखड़ चुकी है, गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और कई स्थानों पर किनारे की दीवार भी गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार यादव ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए थे। बुधवार को ब्लॉक के तकनीकी सहायक अजय कुमार, निहाल श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव व एपीओ मनरेगा दिलीप कुमार गौतम मौके पर जाकर जांच की तो शिकायत सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed