फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Investigation and monitoring increased...Nepal also made 44 check points on the border

Maharajganj News: जांच और निगरानी बढ़ी...नेपाल ने भी सीमा पर 44 चेक प्वाइंट बनाए

Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Investigation and monitoring increased...Nepal also made 44 check points on the border
महराजगंज। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर जांच और निगरानी की व्यवस्था बढ़ा दी गई। आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस भी इसमें सहयोग कर रही है। नेपाल की ओर से महराजगंज से सटे सीमावर्ती इलाके में 30 और सिद्धार्थनगर से सटे क्षेत्रों में 14 चेक प्वाइंट बनाए हैं।
विज्ञापन

महराजगंज की 70 किमी लंबी सीमा नेपाल के रूपनदेही और 14 किमी लंबी सीमा नेपाल के नवलपरासी जिले से लगती है। इस दायरे में नेपाल ने 30 चेक प्वाइंट बनाए हैं और चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल पुलिस डॉग स्क्वायड टीम के साथ सीमा पर आने-जाने वालों की गहन तलाशी ले रही है। इधर, सोनौली पुलिस भी एसएसबी के साथ नेपाल से आने वाले यात्रियों की जांच कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। रूपनदेही के जिला प्रशासन कार्यालय ने कहा है कि सभी नागरिकों पर कड़ी जांच लागू की गई है, जिसमें बेलहिया सीमा के साथ ही जहां से अधिक संख्या में पर्यटक प्रवेश करते हैं, जांच कराई जा रही है। नेपाल के रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी बासुदेव घिमिरे ने बताया कि भारत से नेपाल आने वाले सभी नागरिकों के पहचान पत्रों की जांच, उनकी आवाजाही पर नजर रखने, रिकॉर्ड रखने के निर्देश सुरक्षाकर्मियों को दिए गए हैं। सशस्त्र पुलिस बल ने सीमा क्षेत्र की निगरानी के लिए प्रशिक्षित कुत्तों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed