फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to replace bricks if their quality is not found suitable

Maharajganj News: ईंटों की गुणवत्ता उपयुक्त न पाए जाने पर बदलने का निर्देश

Sat, 24 Jan 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Instructions to replace bricks if their quality is not found suitable
जिलाधिकारी ने घुघली में निर्माणाधीन कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकास खंड घुघली में निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मेदिनीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय के मुख्य भवन, डोरमेट्री व मल्टीपरपज हॉल का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान ईंटों की गुणवत्ता उपयुक्त न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल उन्हें बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में विद्युत कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर शीघ्र आवेदन करने, कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से समन्वय स्थापित कर कार्य को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। डोरमेट्री का निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी लाने एवं सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। विद्यालय परिसर में पीएसबी बोर्ड को स्पष्ट, आकर्षक एवं बड़े आकार में लगाए जाने का भी निर्देश दिया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, घुघली का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के कक्षा कक्ष, रसोई, स्मार्ट क्लास रूम, हॉस्टल सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed