फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to keep a close watch on anti-social elements

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश

Fri, 23 Sep 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions to keep a close watch on anti-social elements
पुलिस कार्यालय सभागार में आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक करते एसपी डॉ.कौस्तुभ।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
फोटो
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के निर्देश
कार्यालय सभागार में हुई बैठक में थानेदारों से बोले-एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बैठक कर सभी थानेदारों को क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए गश्त तेज करने, प्रत्येक हलचल पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि आगामी त्योहारों दुर्गापूजा, दशहरा के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी कार्य योजना बना लें। भीड़ में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चौकन्ना रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जुलूस के मार्ग परिवर्तन, नई प्रतिमाओं की स्थापना, सांप्रदायिक तनाव वाले स्थानों, परंपरा से हटकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में पूरी जानकरी करें। समय से जरूरी कार्रवाई करें। पंडालो में महिलाओं की सुरक्षा की पड़ताल करें। रामलीला स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम समिति को कराना है। सभी थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी हर छोटी-बड़ी सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
खेत अपने नाम कराने आरोप
मिठौरा। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा टीकर निवासी दुखहरन ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर गांव के एक व्यक्ति पर खेत अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के कुछ लोगों द्वारा उनकी माता को बहला-फुसलाकर वृद्धा पेंशन बनवाने के नाम पर उनका खेत अपने नाम करा लिए। संवाद
आरोपी का चालान
सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी श्रवण एक मामले में वांछित है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह जानकारी थाना प्रभारी नासिर हुसैन ने दी। संवाद
-------------------------
महदेवा बसडीला में अस्पताल निर्माण की मांग
कोल्हुई। क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेवा बसडीला में सरकारी अस्पताल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डीएम व सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण जगजीवन राम, बनारसी लाल, सजरून निशा, शांति देवी, हबीबुल्लाह खान ने कहा कि उनके गांव के आसपास 8 किलोमीटर में कहीं अस्पताल नहीं है। इससे लोगों का समय से इलाज नहीं हो पाता है। संवाद

-----------------------------
दुर्घटना में दो लोग घायल
परसा मलिक। नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोरिया बाजार निवासी सरवर बाइक से गांव की महिला शबनम व उसके 5 वर्षीय बच्चे के साथ पड़ौली गांव जा रहे थे। पेड़ारी चौराहे पर पीछे से कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए और बालक सुरक्षित बच गया। उप निरीक्षक शैलेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed