फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to increase institutional deliveries

Maharajganj News: संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश

Tue, 09 Jan 2024 09:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jan 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Instructions to increase institutional deliveries
मिठौरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में ब्लॉक क्षेत्र की आशा, एएनएम व संगिनी की प्रभारी अधीक्षक डॉ. मनोज कुशवाहा ने बैठक ली। इस दौरान संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक विकासखंड मिठौरा की प्रगति के लिए निर्धारित स्वास्थ्य सूचकांक में अपेक्षित सुधार हेतु एएनएम, आशा, संगिनी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लॉक क्षेत्र में संस्थागत प्रसव की संख्या बहुत कम है। आशा, एएनएम संस्थागत प्रसव के लिए तैयार हो जाएं। प्रसव प्राइवेट अस्पताल में न कराएं। सभी एएनएम उप सेंटरों पर कार्यरत संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के लिए प्रयास करें। बैठक में एएनएम सेंटरों पर प्रसव की संख्या कम होने पर चेतावनी दी। संस्थागत प्रसव हर हाल में एएनएम सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही कराएं। आशा एवं आशा संगिनी को क्लस्टर बैठक कराकर संस्थागत प्रसव, आयुष्मान भारत एसवीएमसी कार्यक्रम में संपूर्ण सहभागिता देने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल, रविंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed