फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to GMC to issue blacklist notice

Maharajganj News: जीएमसी को ब्लैकलिस्ट का नोटिस जारी करने के निर्देश

Tue, 20 May 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 20 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Instructions to GMC to issue blacklist notice
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम से संचालित परियोजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता जल निगम ने बताया कि फेज–ll में जेएमसी की कुल 341 परियोजनाएं हैं, जिनके तहत 446 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं। इसी प्रकार फेज–lll में कोया की 205 परियोजनाएं हैं, जिनसे 345 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं, जबकि रिथविक की 174 परियोजनाएं हैं और उनसे 302 ग्राम पंचायतें आच्छादित हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तीनों कार्यदायी संस्थाओं से ट्यूबवेल, ओएचटी, पंप हाउस निर्माण सहित अन्य बिंदुओं पर हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाते हुए उन्हें पूर्ण करें। उन्होंने अगले एक माह का लक्ष्य निर्धारित करते हुए तीनों एजेंसियों को लक्ष्य के अनुसार कार्य को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति न होने और अप्रैल में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रिथ्विक–कोया पर 01 प्रतिशत एलडी चार्ज लगाने और जीएमसी को ब्लैकलिस्ट की नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed