{"_id":"695825b5b44589f1b109736c","slug":"instructions-to-deduct-three-days-salary-of-23-teachers-of-two-schools-notice-to-the-principal-maharajganj-news-c-206-1-go11002-168254-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो स्कूलों के 23 शिक्षकों का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश, प्रधानाचार्य को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो स्कूलों के 23 शिक्षकों का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश, प्रधानाचार्य को नोटिस
विज्ञापन
डीआईओएस ने शुक्रवार को फरेंदा के दो स्कूलों का किया निरीक्षण
अनुपस्थित मिलने पर शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश दिया, प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी
डीआईओएस की कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप
महराजगंज। डीआईओएस की जांच में छात्र संख्या न्यून व शिक्षकों के गायब रहने की पुष्टि हुई है। डीआईओएस ने शुक्रवार को फरेंदा के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 23 शिक्षक गैरहाजिर रहे। उपस्थिति पंजिका में हाजिरी न होने व शिक्षकों का अवकाश मानव संपदा पर न दर्ज होने पर डीआईओएस ने नाराजगी जाहिर कर कुल 23 शिक्षकों का 3-3 दिन का वेतन बाधित करने के साथ प्रधानाचार्य को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने एलबीएस इंटर कॉलेज मथुरा नगर, फरेंदा का औचक निरीक्षण किया। यहां नौ शिक्षक बिना प्रार्थना पत्र दिए अनुपस्थित मिले। इनमें अजय कुमार, प्रदीप कुमार कमलवंशी, अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रगति सिंह, संदीप कुमार सिंह, सुरेंद्र मोहन, अभय कुमार शाही, संजय कुमार व पारसनाथ यादव अनुपस्थित मिले। इनका अवकाश प्रार्थना पत्र भी मानव संपदा पर नहीं मिला। इसी प्रकार सेठ आनंदनराम जयपुरिया में श्रीकांत, राकेश कुमार, दयासागर दूबे, आनंद प्रकाश पाठक, अजय कुमार सोनकर, ओंकार प्रसाद, राजेश कुमार पांडेय, जनार्दन प्रसाद यादव, नितेश सिंह, राकेश कुमार चौरसिया, रंजू यादव, सत्य वीर सिंह, अमनराज व नीरज मिश्र अनुपस्थित मिले।
दोनों स्कूल के प्रधानाचार्य शिक्षकों की अनुपस्थिति का कारण व प्रार्थना पत्र भी नहीं दिखा सके। साथ ही बच्चों की उपस्थिति दोनों स्कूलों में कम पाई गई। डीआईओएस ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन तीन दिन कटौती निर्देश के साथ प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीआईओएस की औचक कार्रवाई से माध्यमिक शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
वर्जन
यूपी बोर्ड बच्चों व शिक्षकों की उपस्थिति अधिक से अधिक करने के लिए प्रयास कर रही है। इसके स्पष्ट निर्देश हैं। इसके बावजूद 23 शिक्षक शुक्रवार को अनुपस्थित मिले। वित्त विभाग को वेतन काटने का निर्देश व प्रधानाचार्य को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।