फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to complete the entry gates on Nepal route in one month

Maharajganj News: नेपाल मार्ग पर प्रवेश द्वारों को एक माह में पूरा कराने के निर्देश

Thu, 21 Aug 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the entry gates on Nepal route in one month
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हाेंने भारत-नेपाल मार्ग पर प्रवेश द्वारों को एक माह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने पीडब्ल्यूडी से गुरली संपर्क मार्ग में विलंब पर डिले क्लॉज का अनुपालन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने अन्य विलंबित परियोजनाओं के संदर्भ में भी नियम का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने भारत-नेपाल मार्ग पर विभिन्न प्रवेश द्वारों को एक माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा और कस्तूरबा गांधी विद्यालय को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए संबंधित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया। उन्होंने बहुउद्देशीय बीज भंडार, सदर का निर्माण 31 अगस्त तक पूर्ण कराने के लिए अधिशासी अभियंता आरईडी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय और जिला क्रीड़ा स्टेडियम के निर्माण में कमियों के संदर्भ में नाराजगी व्यक्त की और सहायक अभियंता यूपी सिडको को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि समस्त कमियों को दूर करें। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया कि वित्तीय प्रगति को अद्यतन रखते हुए, बिल बाउचर के भुगतान को समय करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ल, जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी शीश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed