फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to complete barricading and parking arrangements on time

Maharajganj News: बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश

Thu, 09 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 09 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete barricading and parking arrangements on time
महराजगंज। मकर संक्रांति के अवसर पर चौक बाजार स्थित बाबा गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले खिचड़ी मेले के मद्देनजर डीएम अनुनय झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया। डीएम ने एसडीएम, सीओ सदर और थाना प्रभारी चौक को बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का कार्य समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पूरे परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने और ड्रोन तैनात करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने मेला परिसर और चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बीडीओ मिठौरा, डीपीआरओ और ईओ चौक को दो पालियों में पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों को तैनात करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने मेला के दौरान पानी टैंकर, मोबाइल शौचालय आदि की व्यवस्था का भी निर्देश दिया। संपूर्ण चौक क्षेत्र में एंटी लार्वा के छिड़काव एवं फॉगिंग के लिए भी निर्देशित किया। मेला परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो इसको सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुनय झा ने सीएमओ को मेला के दौरान परिसर में सभी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ चिकित्सा शिविर लगाने का निर्देश दिया। साथ ही एक एंबुलेंस को 24 घंटे मेला परिसर के निकट तैनात करने के लिए निर्देशित किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत को मकर संक्रांति की पूर्व संध्या से अगले दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को सभी झूलों एवं अन्य उपकरणों की जांच कर प्रमाणपत्र निर्गत करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी चौक को मेला परिसर आने वाले मार्गों पर पार्किंग और इंट्री प्वाइंट को बनाने के लिए अपनी आख्या समय एसडीएम सदर को प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चौक क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाने का भी निर्देश दिया, ताकि संदिग्धों को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed