फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions to complete all the index 100%

Maharajganj News: समस्त सूचकांक को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश

Sun, 03 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Aug 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete all the index 100%
मिठौरा। नीति आयोग भारत सरकार के प्रतिनिधि अमितेश कुमार पांडेय ने शनिवार को विकास खंड मिठौरा क्षेत्र के कई ग्रामसभाओं का निरीक्षण किया। विकास कार्यों का हाल जाना।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नीति आयोग के समस्त सूचकांक को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए। नीति आयोग के प्रतिनिधि अमितेश कुमार पांडेय ने गौनरिया राजा में स्थित परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रास्तों का मरम्मत कराने, विद्यालय के शौचालय का निरंतर प्रयोग करने एवं साफ सफाई बनाए रखने तथा आंगनबाड़ी केंद्र पर आवश्यक उपकरण ठीक से व्यवस्थित न होने पर तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने ग्रामसभा बरवाराजा में स्थित पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को भी देखा। उन्होंने ग्रामसभा करौता में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी टंकी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामसभा सेखुई में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पर उन्होंने पौधरोपण किया और विद्यालय की भौतिक व्यवस्था बनाये रखने एवं विद्यालय में बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed