{"_id":"6ada70692cc57215f70df585","slug":"instructions-issued-by-the-state-project-office-for-the-formation-of-clubs-maharajganj-news-c-206-1-go11002-187677-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटियों की जागरूकता के लिए बनेगा एमएचएम क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटियों की जागरूकता के लिए बनेगा एमएचएम क्लब
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, माध्यमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एमएचएम क्लब के जरिये बेटियों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के तरीके सिखाए जाएंगे। राज्य परियोजना कार्यालय से इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में पढ़ने वाली बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए क्लब गठित होंगे। निर्देश के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक की छात्राओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में एक एमएचएम क्लब बनाया जाएगा, जिसमें छात्राओं के साथ ही एक महिला शिक्षिका को नोडल बनाया जाएगा। क्लब में माहवारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, पौष्टिक आहार और साफ-सफाई के बारे में बताया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को लाभ- राजकीय माध्यमिक स्कूल गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार यादव ने बताया कि जनपद में 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, 278 माध्यमिक व 1500 परिषदीय स्कूलों का संचालन है। परिषदीय में 34 हजार तो माध्यमिक में 37 हजार से अधिक बेटियां नामांकित हैं।
विज्ञापन
बेटियों को माहवारी पर खुलकर बात नहीं कर पाती हैं, जिससे कई बार वे स्कूल आने से कतराती हैं। क्लब के माध्यम से उन्हें वैज्ञानिक जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्कूलों में सेनेटरी पैड की उपलब्धता, शौचालयों में पानी और डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगा।
बोले अधिकारीजनपद के सभी स्कूलों में एमएचएम क्लब गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह क्लब बेटियों को जागरूक करेगा।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक