फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for speedy disposal of pending investigations

Maharajganj News: लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Instructions for speedy disposal of pending investigations
पुलिस अधीक्षक ने समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की अपराध गोष्ठी
विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की। उन्होंने कानून-व्यवस्था, आगामी बकरीद पर्व तथा संभावित बाढ़ आपदा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने भारतीय न्याय संहिता, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों सहित विभिन्न अपराधों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया। साथ ही अनावरण शेष अभियोगों, वारंटियों, पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




गोष्ठी में यक्ष एप, ई-साक्ष्य, एसआईडी और ऑपरेशन क्लीन की प्रगति की समीक्षा भी की गई। थानों पर लंबित शिकायतों, जनसुनवाई प्रकरणों और आईजीआरएस मामलों में थानाध्यक्षों को स्वयं जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा शिकायतकर्ताओं से बेहतर फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग और साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु सर्विलांस टीम को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। वाहन चालान के दौरान आमजन से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया गया।




आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। वहीं संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए आपदा पुलिस चौकियों को सक्रिय रखने, नाव, गोताखोर, जेसीबी, ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों की सूची अपडेट रखने तथा राहत-बचाव कार्यों के लिए तत्पर रहने को कहा गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed