फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for painting and planting trees on the multipurpose hall in the stadium

Maharajganj News: स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल पर पेंटिंग और पौधरोपण कराने के निर्देश

Tue, 05 Mar 2024 07:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Instructions for painting and planting trees on the multipurpose hall in the stadium
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को चौक में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सबसे पहले निर्माणाधीन ग्रामीण स्टेडियम को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मल्टीपर्पज हॉल, कबड्डी कोर्ट, बाउंड्री वॉल आदि के निर्माण कार्य को देखा। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल पर पेंटिंग कराने और पूरे परिसर में व्यवस्थित ढंग से पौधरोपण करवाने के लिए यूपीपीसीएल को निर्देशित किया।
विज्ञापन

साथ ही डीओ पीआरडी को निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करते रहने और कार्य को समय पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने सोनाडी देवी मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर में निर्माणाधीन यात्री निवास, सामुदायिक शौचालय, मुख्य द्वारा और हवन कुंड का अवलोकन किया।
विज्ञापन

यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक ने अवगत कराया कि लगभग 75–80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। अवशेष कार्यों को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हवन कुंड, यात्री निवास और सामुदायिक शौचालय को जोड़ते हुए इंटरलॉकिंग का काम भी यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीओ पीआरडी वैभव सिंह, परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed