फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for completing the work of data feeding

डाटा फीडिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश

Tue, 14 Dec 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions for completing the work of data feeding
डाटा फीडिंग का कार्य पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन 2022 के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की हुई बैठक
महराजगंज। विधानसभा निर्वाचन 2022 के लिए डाटा फीडिंग का कार्य 20 दिसंबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभागों के नोडल अधिकारी स्वयं पहल करें। शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ये बातें सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2022 के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने कहीं। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारियों के साथ मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर भी डाटा को सावधानी पूर्वक फीड करें। इसमें हड़बड़ी न दिखाएं। कहा कि निर्वाचन शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है। सभी अपने दायित्व का निर्वहन मनोयोग से करें। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने ईपीडीएस पोर्टल पर सही प्रारूप पर डाटा भरने के लिए प्रशिक्षित किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार गिरी, उपायुक्त उद्यम अभिषेक प्रियदर्शी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गैरहाजिर अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
सीडीओ ने निर्वाचन संबंधी बैठक में अनुपस्थित रहने वाले दस से अधिक अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed