फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for cleaning and beautification of parks

Maharajganj News: पार्कों की सफाई और सुंदरीकरण कराने के निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning and beautification of parks
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को सक्सेना चौक, करपथ और आंबेडकर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्कों की सफाई और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को घंटाघर की मरम्मत और शिब्बन लाल सक्सेना की मूर्ति के आसपास सफाई और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। करपथ उद्यान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में पौधों की संख्या में वृद्धि और बच्चों के लिए अतिरिक्त मनोरंजन उपकरणों को लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य को शीघ्र शुरू करने के लिए कहा ताकि छात्र-छात्राओं को अध्ययन हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने पार्कों को साफ-सुथरा रखने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही, ईओ नगर पालिका परिषद महराजगंज आलोक कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed