{"_id":"69dffe0f5721d05a19026c8a","slug":"instructions-for-adding-new-members-to-the-party-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-175404-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भारतीय एकलव्य पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
रामभवन गुप्ता ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता के बीच ले जाएं। लोगों को पार्टी के विजन से अवगत कराते हुए नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय एकलव्य पार्टी को मजबूती से लड़ना है। इसके लिए हमें अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। हर बूथ स्तर पर पार्टी का मजबूत नेटवर्क तैयार करना हमारा लक्ष्य है।
बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों में पार्टी की स्थिति, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान चित्तू सिंह निषाद, भोला निषाद, सुरेश, रामनयन, रामलाल निषाद समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।