फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Installment received without providing consumption certificate, notice to 26 schools

Maharajganj News: उपभोग प्रमाण पत्र दिए बगैर प्राप्त की किस्त, 26 स्कूलों को नोटिस

Sun, 30 Nov 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Installment received without providing consumption certificate, notice to 26 schools
महराजगंज। प्रोजेक्ट अलंकार के जरिये राजकीय माध्यमिक, एडेड व संस्कृत स्कूलों की दशा बदलने का कार्य किया जा रहा है। वित्तीय सत्र में लाभ पाने वाले स्कूलों ने डीआईओएस कार्यालय को भ्रम में रखते हुए प्रोजेक्ट की सभी किस्तें प्राप्त कर लीं।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समीक्षा में इसकी जानकारी मिलने के बाद डीआईओएस ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रोजेक्ठ अलंकार के तहत चयनित विद्यालयों में बिनियादी ढांचे को मानक के विकसित कराया जाता है।
विज्ञापन

वित्तीय सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से 22 एडेड व 4 माध्यमिक संस्कृत स्कूलों को अब तक चार करोड़ रुपये की किस्त जारी की जा चुकी है। शासन के निर्देश के क्रम में 40-40-20 के अनुपात में स्कूलों का किस्त निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक किस्त तभी जारी करने का प्रावधान है जब स्कूल पहली किस्त का उपभोग प्रमाणपत्र निदेशालय प्रेषित कर दे। लेकिन जनपद के कुछ स्कूलों ने बिना उपभोग प्रमाणपत्र भेजे ही अगली किस्त प्राप्त कर ली।

राज्य स्तरीय समीक्षा में जब इस तथ्य को उच्चाधिकारियों ने पाया तो डीआईओएस को पत्र प्रेषित किया। पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने वित्त विभाग को निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों की तरफ से प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया गया उनके खिलाफ नोटिस जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed