Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspire Scholarship Scheme will be helpful in higher education

Maharajganj News: उच्च शिक्षा की पढ़ाई में इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना होगी सहायक

Thu, 30 May 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 30 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Inspire Scholarship Scheme will be helpful in higher education
महराजगंज। इंटर के मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की पढ़ाई में इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना सहायक होगी। विज्ञान विषय की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 80 हजार रुपये प्रति वर्ष धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना संचालित हो रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा छह से 10 तक के छात्रों को विज्ञान क्षेत्र में मॉडल और उनके प्रदर्शन के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन

इसी योजना के तहत इंटर के मेधावियों के लिए इंस्पायर स्कॉलरशिप योजना चलाई जा रही है। इसमें इंटर के सभी बोर्ड के छात्रों को 80 हजार रुपये की सहायता छात्रवृत्ति के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है, जो इंजीनियर मेडिकल के साथ डिग्री कोर्स के साथ-साथ पीजी करके रिसर्च और इनोवेशन अनुसंधान और नवाचार करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत चयन प्रदेश में किए गए आवेदन की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। स्कूल खुलते ही इंस्पायर योजना के तहत कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई जाएगी। इंटर पास मेधावी छात्र सीधे साइड पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उनका चयन प्रदेश स्तर से ही किया जाएगा। फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोकेमेस्ट्री, मैथ्स, जूलॉजी, बायोलॉजी, स्टैटिसटिक्स, जियोलॉजी, एस्ट्रोनॉमी, इलेक्ट्रानिक्स, बॉटनी, माइक्रोबायोलॉजी, जियोफिजिक्स आदि विषय वाले छात्र पात्रता के दायरे में आएंगे।



इस तरह करें आवेदन

छात्र-छात्राओं को https://www.online-inspire.gov.in/ पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ एसबीआई पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी लगानी होगी। इसके साथ ही अपने शैक्षिक योग्यता का विवरण देना होगा। इस साल पास होने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed