फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspector General of SSB visited the border and took stock of the security situation.

Maharajganj News: एसएसबी के महानिरीक्षक ने सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया

Mon, 09 Mar 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Inspector General of SSB visited the border and took stock of the security situation.
सोनौली। एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनोली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल से घुसपैठ, मानव तस्करी व मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक के पूर्व आईजी ने नो मेंस लैंड का पैदल दौरा कर खुली सीमा का निरीक्षण किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात जवानों से सुरक्षा, समस्या को लेकर बातचीत भी की। पैदल मार्च के बाद सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। नेपाली नागरिकों की सुविधा के लिए सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नेपाली भाषा के साइन बोर्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed