फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   inspection of rte admission

Maharajganj News: आरटीई से प्रवेश लेने वाले 2,057 विद्यार्थियों का होगा सत्यापन

Tue, 31 Jan 2023 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
inspection of rte admission
आरटीई से प्रवेश लेने वाले 2,057 विद्यार्थियों का होगा सत्यापन
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार अधिकारियों को किया तैनात, मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत जिले के 159 निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 2,057 विद्यार्थियों का सत्यापन होगा। सत्यापन के लिए जिलाधिकारी ने ब्लॉकवार जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया है। सभी अपनी रिपोर्ट भी सौंपेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से अलाभित समूह व दुर्बल वर्ग के बच्चों का प्रवेश नजदीक के निजी विद्यालयों में कराया जाता है, जिससे कि वे भी बेहतर ढंग से शिक्षा प्राप्त कर सकें। इस शैक्षिक सत्र में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का जिलाधिकारी ने सत्यापन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिसके लिए बृजमनगंज ब्लॉक में अपर सांख्यिकी अधिकारी, धानी ब्लॉक में जिला समाज कल्याण अधिकारी व घुघली ब्लॉक में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक में जिला पंचायत राज अधिकारी, मिठौरा ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी व नौतनवां ब्लॉक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। निचलौल ब्लॉक में भूमि संरक्षण अधिकारी, पनियरा ब्लॉक में जिला प्रोवेशन अधिकारी व परतावल ब्लॉक में जिला विद्यालय निरीक्षक को सत्यापन करना होगा।

फरेंदा ब्लॉक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सिसवा ब्लॉक में उप कृषि निदेशक तथा सदर ब्लॉक में सहायक निबंध सहकारिता को जिम्मेदारी दी गई है।
कोट
जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सत्यापन के लिए 12 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्यापन से उनके अध्ययन करने व न करने की स्थिति सामने आ सकेगी।
- सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed