{"_id":"5fbff3ea8ebc3e9b7d3ff2a3","slug":"inspection-in-bharat-nepal-border-maharajganj-news-gkp3746688170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सरकार के अर्थमंत्री ने किया बॉर्डर का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सरकार के अर्थमंत्री ने किया बॉर्डर का दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली (महराजगंज)। सोनौली बार्डर से सटे बेलहिया कस्बे में स्थित भैरहवा भंसार कार्यालय का नेपाल सरकार के केंद्रीय अर्थमंत्री विष्णु पौडेल ने निरीक्षण कर राजस्व से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने सरहद का भी निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया।
बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे नेपाल सरकार के केंद्रीय अर्थमंत्री ने सोनौली सरहद का दौरा कर भैरहवा भंसार कार्यालय का निरीक्षण किया। वह करीब दो घंटे कस्टम कार्यालय में रहे और कस्टम अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बेलहिया भंसार को और वृहद बनाया जाएगा। आयात और निर्यात के संबंध में हो रही परेशानी दूर की जाएगी। इस मौके पर कस्टम चीफ सहित कई अधिकारी और भंसार एजेंट संघ के लोग मौजूद रहे।