फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspected sensitive booths

Maharajganj News: संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण

Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Inspected sensitive booths
फोटो
विज्ञापन

-पोलिंग पार्टी के बूथ तक पहुंचने के लिए व्यवस्था की ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मंगलवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। सबसे पहले नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरहवां ग्राम पंचायत में स्थापित बूथों को देखा। पोलिंग पार्टी के बूथ तक आवागमन के संबंध में जानकारी ली।
एसडीएम नौतनवा ने बताया कि रोहिन नदी के जलस्तर के वर्तमान स्थित में रहने पर चिह्नित स्थल से पोलिंग पार्टी को वाहन से ले जाया जाएगा। नदी में जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी के दोनों ओर वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। नदी पार करने के लिए नाव की व्यवस्था की जाएगी। जिलाधिकारी ने एसडीएम को स्थिति की लगातार समीक्षा करने पोलिंग पार्टी के समय व सुरक्षित परिवहन के सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सुरक्षा बल भी उपलब्ध कराने के लिए कहा। एसडीएम नौतनवा ने बताया कि सेमरहवां में दो बूथ हैं। दोनों क्रिटिकल बूथ की श्रेणी में दर्ज हैं। यहां कुल वोटर 2084 हैं। दोनों अधिकारियों ने अड्डा बाजार स्थित महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज में स्थापित बूथों का भी अवलोकन किया। अड्डा बाजार में कुल तीन बूथ और लगभग 2800 वोटर मतदाता सूची में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नौतनवा नंद प्रकाश मौर्या, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सीओ नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी, थाना प्रभारी सोनौली अभिषेक सिंह मौजूद रहे।
-----------------
एसएसबी को सीमा पर कड़ी निगरानी के दिए निर्देश
अधिकारियों ने सोनौली में भारत–नेपाल सीमा नो मेंस लैंड को देखा और एसएसबी को सीमा पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनौली प्रथम और प्राथमिक विद्यालय सोनौली द्वितीय का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सोनौली प्रथम में जिलाधिकारी ने एक कक्ष के छत की मरम्मत के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क के किनारे नाले की मरम्मत के लिए भी ईओ को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय सोनौली द्वितीय के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय में पर्याप्त सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की और सभी सार्वजनिक शौचालयों समुचित सफाई व्यवस्था करने का ईओ सोनौली को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को हर कीमत पर सुनिश्चित किया जाना है। इसलिए सभी अधिकारी सक्रिय रहे।

------------------------
1400 मतदाता निर्वाचक नामावली में दर्ज
प्राथमिक विद्यालय सोनौली प्रथम में तीन और द्वितीय में दो बूथ हैं। प्रथम में मतदाताओं की संख्या लगभग 3000 और द्वितीय में लगभग 2000 हैं। निरीक्षण के अंत में दोनों अधिकारियों ने अहिरौली में उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थापित बूथों को देखा। विद्यालय में कुल दो बूथ स्थापित हैं और यहां लगभग 1400 मतदाता निर्वाचक नामावली में दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने सोनौली बूथों के आसपास घनी आबादी होने और ऊंचे भवनों को देखते हुए रूफटॉप लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील बूथों का लगातार निरीक्षण और समीक्षा का निर्देश दिया। कहा कि असमाजिक और शरारती तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद करें और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed