फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inspected arrangements ranging from the OPD to the maternity ward; issued a warning regarding negligence.

Maharajganj News: ओपीडी से लेकर प्रसूति वार्ड तक परखी व्यवस्थाएं, लापरवाही पर दी चेतावनी

Thu, 02 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Inspected arrangements ranging from the OPD to the maternity ward; issued a warning regarding negligence.
सीएमओ ने सीएचसी मिठौरा का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

मिठौरा। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने बुधवार को मिठौरा सीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, फार्मेसी, पैथोलॉजी लैब, प्रसूति वार्ड, न्यू बॉर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट सहित विभिन्न विभागों का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय अस्पताल की ओपीडी में 263 मरीजों का पंजीकरण दर्ज किया गया था। सीएमओ को बताया गया कि प्रत्येक माह की 1, 9, 16 एवं 24 तारीख को विशेष शिविर आयोजित कर गर्भवती महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की जाती है। बुधवार को आयोजित शिविर में 40 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही 12 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवा वितरण व्यवस्था, जांच सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील और मानवीय व्यवहार किया जाए तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या उदासीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल की स्वच्छता, समयबद्ध उपचार, दवा उपलब्धता और मरीजों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य के निरीक्षण में यदि किसी प्रकार की कमी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed