{"_id":"6a120f8c28427211e10ed95d","slug":"insistent-on-marrying-a-minor-woman-consumes-narcotic-pills-condition-critical-maharajganj-news-c-7-1-gkp1072-1330499-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाबालिग से शादी की जिद में खा लीं नशीली गोलियां, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाबालिग से शादी की जिद में खा लीं नशीली गोलियां, हालत गंभीर
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां के एक गांव में नाबालिग लड़की से विवाह की जिद पर अड़े युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने तीस नशीली गोलियां खा लीं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
युवक की उम्र 18 वर्ष है। परिजनों का कहना है कि 18 वर्षीय युवक कई दिनों से परेशान था। परिजनों का कहना है कि वह अपनी रिश्तेदारी की एक नाबालिग लड़की से शादी करने की जिद पर अड़ा था। दोनों के ही परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया। इसी बात को ले कर वह कई दिनों से तनाव में था।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम युवक ने घर में रखी नशीली दवा की 30 गोलियां खा लीं। तबीयत बिगड़ती देख परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां देर रात तक उसका इलाज चला। रात करीब 12 बजे परिजन उसे घर वापस ले गए लेकिन शनिवार सुबह उसकी स्थिति और गंभीर हो गई। परिजन उसे दोबारा सीएचसी परतावल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
युवक को होश नहीं आ रहा था और उसका रक्तचाप भी सामान्य से काफी नीचे चला गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।