{"_id":"678ff8d469f494e13a09d9e3","slug":"information-will-be-available-by-tearing-the-page-from-the-answer-sheet-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141050-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: उत्तर पुस्तिका से पेज फाड़ने पर मिल जाएगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: उत्तर पुस्तिका से पेज फाड़ने पर मिल जाएगी जानकारी
Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषदीय कि बोर्ड परीक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं से किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। विद्यार्थियों को दी जाने वाली उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर क्रमांक अंकित होगा।
ऐसे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ होने या पेज फाड़ने पर गड़बड़ी पकड़ी जाएगी। यूपी बोर्ड में नकल रोकने के लिए इस बार कड़ी व्यवस्था की जा रही है। नकल रोकने के लिए यूपी बोर्ड पहली बार नई व्यवस्था लागू कर रहा है। इस बार कॉपियां धागे से सिली गई हैं, जिससे स्टेपलर पिन निकालकर पन्ने जोड़े या बदले न जा सकें।
जिले से इस बार 72 हजार से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए 111 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों के पहुंचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसे कंट्रोल रूम में विभाग सुरक्षित करा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सभी तैयारियों पूरी की जा रही हैं। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार हाईस्कूल की पहली उत्तर पुस्तिका गहरे भूरे और दूसरी प्रति गहरे बैंगनी रंग की होगी।
इंटरमीडिएट की पहली उत्तर पुस्तिका गहरे गुलाबी तो दूसरी गहरे लाल रंग की होगी। इसके अलावा सभी पेज पर बोर्ड का लोगो और नंबरिंग भी नीचे की तरफ होगी। लोगो सिक्योरिटी कोड के तहत छपवाया गया है।
रोल नंबर और परीक्षा तिथि लिखने के लिए गोले बनाए गए होंगे। पेज 20 लाइन के होंगे व सिक्योरिटी कोड लगा होगा। े