फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information sought about vacant posts in junior high schools, recruitment expected

Maharajganj News: जूनियर हाई स्कूलों में रिक्त पदों की मांगी सूचना, भर्ती की उम्मीद

Sat, 01 Nov 2025 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Information sought about vacant posts in junior high schools, recruitment expected
महराजगंज। 2021 की परीक्षा के बाद से जूनियर हाईस्कूल में भर्ती की राह देख रहे थे अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त होने वाला है। बेसिक शिक्षा निदेशालय से जिला बेसिक कार्यालय से जूनियर हाई स्कूल शासकीय, अशासकीय, एडेड स्कूलों की सूची व रिक्त पदों की जानकारी मांगी है। विभाग 2 नवंबर तक भेजने की तैयारी में जुटा है। उम्मीद है कि नवंबर में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक चयन परीक्षा-2021 की भर्ती प्रक्रिया पटरी पर लौटी है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय की तरफ से संशोधित परीक्षा परिणाम के आधार पर भर्ती को मंजूरी मिली है। साथ ही पत्र जारी कर स्कूल संख्या व रिक्त पदों की जानकारी दो नवंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया का विवरण और दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलेगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक पद और सहायक अध्यापकों के लिए भर्ती की प्रक्रिया मार्च 2020 में ही शुरू हुई। परीक्षा भी वर्ष 2021 में हुई लेकिन प्रशासनिक कारणों से नियुक्ति अटकी पड़ी थी। इस वर्ष जब सितंबर में शासनादेश जारी हुआ है तब से विभाग प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल के सभी स्कूलों की संख्या और रिक्त पदों की जानकारी के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांगी गई है। यह रिपोर्ट 2 नवंबर तक निदेशालय प्रेषित कर दी जाएगी।
-रिद्धि पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed