फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information regarding protection against cybercrime and government schemes was provided under Mission Shakti.

Maharajganj News: मिशन शक्ति के तहत साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 18 Aug 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Information regarding protection against cybercrime and government schemes was provided under Mission Shakti.
दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के बारे में किया गया जागरूक
विज्ञापन

महराजगंज। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत सोमवार को थाना कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार, साइबर अपराध से बचाव तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र के कटहरा स्थित शिव मंदिर परिसर में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया। बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान जागरूकता पंफलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

महिलाओं को आपात स्थिति में पुलिस सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 1090 वुमेन पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन के उपयोग और कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक ज्योति राय, महिला आरक्षी चंदा यादव और रीना यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं महिला थाना पुलिस ने जिला अस्पताल में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चियों को साइबर अपराध समेत विभिन्न अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला समृद्धि योजना और स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के तरीकों की जानकारी दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल नीलम यादव, महिला हेड कांस्टेबल मेनका पांडेय तथा महिला पीआरडी जवान पल्लवी सिंह और रीना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed