फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information given to prevent financial fraud

Maharajganj News: वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की दी जानकारी

Sat, 22 Nov 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Information given to prevent financial fraud
महराजगंज। माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क की ओर से ग्राम सवाना पंचायत भवन में ‘माइक्रो फाइनेंस जागरूकता एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को बचत, निवेश, बजट प्रबंधन, ऋण चुकाने की जिम्मेदारी, बीमा योजनाओं, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी प्रदान करना रहा। एमफीन के रीजनल हेड विजय वाधवा ने कहा कि वित्तीय साक्षरता जीवन का आधारभूत हिस्सा है। हमारा प्रयास लोगों को सशक्त बनाना और उनके वित्तीय लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करना है। उन्होंने बताया कि जिले में 57 माइक्रोफाइनेंस संस्थाएं कार्यरत हैं। उन्होंने ग्राहकों से आग्रह किया कि किसी भी शिकायत के लिए लोन कार्ड पर दिए ग्राहक शिकायत निवारण नंबर या एमफीन के टोल-फ्री नंबर 18001021080 पर संपर्क करें। कृष्णा कुमार (जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड), भूपेंद्र मिश्रा (जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक), चेतन वर्मा, केजीएफएस के रीजनल हेड आशीष चौबे, कृष्ण प्रताप सिंह, भूपेंद्र, क्लस्टर हेड राजेश राय, ट्रेनिंग मैनेजर सम्पूर्णानंद कुमार आदि ने वित्तीय साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला और विशेष रूप से महिलाओं से अपील की कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार ही ऋण लें और समय पर चुकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed