{"_id":"68e8281a1656f11ab90604bc","slug":"infant-killed-in-pickup-collision-mother-and-cousin-injured-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-161451-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, मां व चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत, मां व चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-पनियरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक और पिकअप की टक्कर में ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वहीं उसकी मां और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरा और टक्कर के बाद पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ब्रह्मपुर तिवराइन निवासी कमरजहा (30) अपने ढाई साल के बेटे समद का इलाज कराने के लिए अपने भतीजे अकरम (20) के साथ परतावल जा रही थीं। तीनों एक बाइक पर सवार होकर जैसे ही महादेवा चौराहे के पास पहुंचे तभी पनियरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और घायल अवस्था में तीनों को तत्काल सीएचसी परतावल पहुंचाया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मासूम समद को मृत घोषित कर दिया, जबकि कमरजहां और अकरम की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर श्यामदेउरवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वाहन को थाने में लाकर आवश्यक जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक समद के पिता सोनू अभी पांच दिन पहले ही रोजी रोटी के लिए विदेश गए हैं। मृत बच्चे की मां व चचेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रामानुज ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पिकअप को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।