फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Industrial estate will be developed, Deputy Commissioner saw land in Girhiya

Maharajganj News: औद्योगिक आस्थान होगा विकसित, उपायुक्त ने गिरहिया में देखी भूमि

Wed, 13 Sep 2023 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Industrial estate will be developed, Deputy Commissioner saw land in Girhiya
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के ग्राम गिरहिया में भी औद्योगिक आस्थान विकसित करने की तैयारी प्रारंभ की गई है। मंगलवार को उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने गिरहिया पहुंचकर भूमि को देखा एवं उसे उपयुक्त बताया। कहा कि भूमि के बारे में जिलाधिकारी से बात करने के बाद सर्वे के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से निवेशकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीलिंग की भूमि को भी आवंटित किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसी के तहत निचलौल क्षेत्र के गिरहिया में भी स्थित सिलिंग की भूमि को औद्योगिक आस्थान के लिए विकसित किए जाने की योजना बनाई गई है। वहां पर मौजूद 15.59 एकड़ भूमि में आस्थान विकसित करने के लिए मंगलवार को उपायुक्त ने भूमि को देखा। हालांकि भूमि तक पहुंचने में एक तरफ से वन क्षेत्र भी आ रहा है। आस्थान विकसित करने के उद्देश्य से भूमि उपयुक्त दिख रही है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

झुलनीपुर के बाद अब गिरहिया में भी रिक्त पड़ी सीलिंग की भूमि पर आस्थान विकसित किए जाने की दिशा में पहल की जा रही है। भूमि उपयुक्त है, मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर उसे देखा गया है। उसके बारे में उनसे बात करके सर्वे के लिए निदेशालय को पत्र भेजा जाएगा।
-अभिषेक प्रियदर्शी, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed