फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indo - Nepal border sequrity alart

कृष्णानगर की घटना के बाद से सोनौली सीमा पर चौकसी बढ़ी

Fri, 01 Nov 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indo - Nepal border sequrity alart
भारत नेपाल सीमा सोनौली में सुरझा को लेकर बढ़ी सतर्कता। - फोटो : MAHARAJGANJ
संदेह पर कई से पूछताछ, आईडी सत्यापन के बाद छूटे
विज्ञापन

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से सटे रूपनदेही जिले में पड़ोसी जिला कपिलवस्तु के कृष्णानगर की घटना को लेकर सोनौली सीमा पर पुलिस सतर्क है। कपिलवस्तु से सटे कस्बा तौलिहवा सहित भारत नेपाल सीमा सोनौली, डंडा, खुनुवा में नेपाल पुलिस, सशस्त्र सीमा पुलिस के साथ गस्ती बढ़ा दी गई है। छठ पर्व को लेकर सरहद पर सुरक्षा को देखते हुए मुख्य मार्ग सहित पगडंडियों पर भारत से नेपाल आने जाने वाले दोनों देशों की पुलिस और एसएसबी कड़ी जांच कर रही है। संदेह होने पर कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जाने दिया गया।

नेपाल प्रशासन ने भारत नेपाल की बढ़नी सीमा को सील कर आवाजाही पर रोक लगाते हुए नेपाल के कृष्णानगर कस्बे सहित आठ किलोमीटर के संवेदनशील इलाके में स्थिति सामान्य होने तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसका असर सोनौली सीमा पर भी दिख रहा है। यहां चौकसी बढ़ा दी गई है। सघन जांच के बाद ही नेपाल जाने एवं आने दिया जा रहा है। पुलिस एवं एसएसबी के जवानों के अलावा नेपाल के सुरक्षा कर्मी भी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। भारत नेपाल सीमा से सटे सभी भारतीय और नेपाली गांव में स्थानीय नेपाल और भारत की पुलिस एसएसबी और सशस्त्र पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गस्त तेज कर दिया है। भैरहवा काठमांडू चौक पर भारतीय वाहनों की जांच के साथ परिचय पत्र की भी जांच हो रही है। वही एसएसबी और पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे दस लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ परिचय पत्र सत्यापन के बाद उन्हें जाने दिया गया। इस संबंध में नेपाल रूपनदेही जिले के जिलाधिकारी हेमलाल पंथ ने बताया कि कृष्णानगर की घटना के बाद सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए है। पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर बनाए हुए हैं। सीमा पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी कंपनी कमांडर प्रकाश झा ने बताया कि सरहद पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संदेह के आधार पर दस लोगों को रोका गया था। आईडी सत्यापन के बाद उन्हें जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed