फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indiscipline in private hospitals, warning to nodal officer

Maharajganj News: निजी अस्पतालों में अंधेरगर्दी, नोडल अधिकारी को चेतावनी

Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 22 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Indiscipline in private hospitals, warning to nodal officer
महराजगंज। जिले में संचालित निजी अस्पतालों में अंधेरगर्दी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। सोमवार को सीएमओ ने निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी को चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया की जांच कर रिपोर्ट तैयार कर पूरी स्थिति से अवगत कराएं। अमर उजाला में 21 अप्रैल को गड़बड़झाला : बोर्ड पर नाम बड़े डॉक्टर का, इलाज करते हैं मुन्ना भाई शीर्षक से प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी निजी अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए हैं। प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर जिले में संचालित अपंजीकृत अस्पतालों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपंजीकृत और नियमों के विपरीत कार्य कर रहे अस्पतालों को तत्काल बंद कराया जाए। ऐसे अस्पतालों के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने पनियरा व निचलौल क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों की जांच की। टीम में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, प्राइवेट अस्पतालों के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी, और डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह शामिल रहे। टीम के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर अस्पताल बंद मिले तो कुछ जगहों पर दस्तावेजों में खामियां सामने आईं।

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि निचलौल और पनियरा क्षेत्र के कुछ निजी अस्पतालों की जांच की गई है। जांच के दौरान अस्पतालों की पंजीकरण स्थिति, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवाओं की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed