{"_id":"5a89d3244f1c1b3c718b59d6","slug":"indira-nagar-waste-drainage-dirty-water-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा नगर : कचरे से पटी नालियां, गंदा पानी सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा नगर : कचरे से पटी नालियां, गंदा पानी सड़कों पर
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा नगर : कचरे से पटी नालियां, गंदा पानी सड़कों पर
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर पालिका के पास मुख्य चौराहा से सटे इंदिरा नगर वार्ड में नियमित सफाई के अभाव में जगह-जगह गंदगी व्याप्त है। गंदगी इस वार्ड की पहचान बन गई है। यहां की अधिकांश नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं और सफाई के अभाव में उनमें कचरा भर गया है। कुछ जगहों पर नालियों का गंदा पानी रास्तों में बह रहा है। इससे उन रास्तों से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम पड़ी नालियों से दुर्गंध आने से समस्या और गंभीर हो गई है।
इंदिरा नगर वार्ड में एक नहीं कई समस्याएं हैं। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से समस्याओं के समाधान की थोड़ी बहुत कोशिश तो की जा रही हैं लेकिन बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ न होने से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। वार्ड में कई जगह बिजली व्यवस्था बांस - बल्ली के सहारे है तो कई इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं। वार्ड का मुख्य नाला तो लोगों के घरों तथा चाय पान की दुकानों से निकलने वाले कचरों से पटा है। नालियां जगह-जगह जाम हैं और बजबजा रही हैं।