फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indians has got gift to inter in Nepal at World Turism Day

भारतीय पर्यटकों को नेपाल जाने के लिए मिली छूट

Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Indians has got gift to inter in Nepal at  World  Turism Day
विश्व पर्यटन दिवस पर भारतीय नागरिकों को नेपाल में सशर्त प्रवेश की मिली सौगात
विज्ञापन

महराजगंज। पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय पर्यटकों को शर्तों के आधार पर नेपाल जाने की छूट मिली तो सभी खुशी से उछल पड़े। टीकाकरण के कागजात, कोविड टेस्ट और एक आईडी सरहद पर नेपाली सुरक्षा अधिकारियों को दिखा कर पर्यटक नेपाल में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण के लिए निकल पड़े। पहले की तरह ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
नेपाल की शेरबहादुर देउबा सरकार ने पिछले मंगलवार को सीमा खोलने का एलान किया था जिसकी शुरूआत रविवार से हो गई है। सीमा पर भारतीय पर्यटकों को अब सीडीओ से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सीमा को खोल रही है। जल्द निजी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा। सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने बताया कि नेपाल सरकार ने अपने वादे के अनुरूप काम किया है। जल्द ही वाहनों के आवागमन की अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन

रूपनदेही जिले के सीडीओ ऋषि राम तिवारी ने बताया भारतीय पर्यटक अपने आवश्यक कागजात सीमा पर सुरक्षा से जुड़े लोगों को दिखा कर नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। अब इनको अनुमति की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले थी यह व्यवस्था
पहले पर्यटकों को नेपाल घूमने की अनुमति नेपाली ट्रेवल एजेंट के लेटर पैड पर पर्यटकों का पूरा बायोडाटा लिखित नेपाल के निकट के जिलाधिकारियों को भेजनी पड़ती थी। जिलाधिकारी के आदेश के बाद कोविड जांच रिपोर्ट, टीकाकरण के कागजात और आईडी होने के बाद नेपाल जाने की अनुमति मिलती थी।
महाराष्ट्र के 35 पर्यटकों को मिला प्रवेश
नेपाल में भारतीय पर्यटकों को अब बिना किसी के इजाजत के प्रवेश मिलना शुरू हो गया है। रविवार को महाराष्ट्र के 35 पर्यटकों को नेपाल में प्रवेश मिला। इसके साथ दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी के 112 पयर्टक और व्यापारी नेपाल गए। गुजराज टूर एड ट्रेवल्स के चेयरमैन श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि 147 भारतीय पर्यटक आसानी से नेपाल आए और पर्यटन स्थलों के लिए रवाना हुए जिसमें कुछ व्यापारी भी शामिल हैं।
धार्मिक स्थलों पर हुए रवाना
होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर जोशी ने बताया कि जनकपुर रामजानकी मंदिर, पशुपतिनाथ नाथ मंदिर, लुंबिनी भारतीय पर्यटकों की पहली पसंद है। रविवार को ज्यादा भारतीय जनकपुर के लिए रवाना हुए। साथ ही कुछ भारतीय पर्यटक पोखरा के लिए रवाना हुए।

विदेशी पर्यटकों पर रोक
होटल टूर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ट ने बताया कि कोरोना के कारण स्थल मार्ग से विदेशी नागरिकों को नेपाल प्रवेश पर रोक है। सिर्फ भारतीय पर्यटकों को शर्तों के साथ नेपाल आने की अनुमति सरकार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed