फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indians are liking Lumbini, the birthplace of Buddha.

Maharajganj News: भारतीयों को पसंद आ रही बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी

Sun, 28 Apr 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Indians are liking Lumbini, the birthplace of Buddha.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भैरहवा/सोनौली(महराजगंज)। सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। अधिकतर पर्यटक भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाना पसंद किए हैं। हालांकि इन पर्यटकों के जाने से स्थानीय होटल व्यवसाय को लाभ नहीं हुआ है। अधिकतर पर्यटक लुंबिनी में एक ही रात रुके, वह भी बिहारों में।
लुंबिनी विकास निधि के अनुसार, पिछले तीन महीनों में लुंबिनी आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 70 हजार से अधिक है। कोष की सूचना शाखा प्रभारी दिलीप कुलुंग ने बताया कि जनवरी 2024 में 19 हजार 36, फरवरी में 20 हजार 489 और मार्च 30 हजार 670 भारतीय पर्यटकों ने लुंबिनी आना पसंद किए।
विज्ञापन

होटल कारोबारी चंद्रप्रकाश श्रेष्ठ ने बताया कि बेलहिया सोनौली के रास्ते नेपाल आने वाले ज्यादातर पर्यटक बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी, पोखरा, मुक्तिनाथ, काठमांडो, चितवन, पाल्पा जाते हैं, जबकि युवा भारतीय पर्यटक कसीनो का आनंद लेने के लिए भैरहवा और अन्य शहरों में जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लुंबिनी होटल एसोसिएशन नेपाल के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ग्यावली बताते हैं कि इतने विदेशी और भारतीय पर्यटक लुंबिनी आए, लेकिन उनका प्रवास एक रात का ही रहा। लुंबिनी क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय को इस तथ्य से कोई लाभ नहीं हुआ। पर्यटक लुंबिनी के भीतर बिहारों में रुके।

-----
तीन महीने में 42,474 विदेशी लुंबिनी गए
आब्रजन कार्यालय, बेलहिया के सूचना अधिकारी पुकार श्रेष्ठ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद पर्यटकों की संख्या में कमी आई थी, जो धीरे-धीरे बढ़ रही है। फरवरी 2024 में 14,125 विदेशी पर्यटक सोनौली सीमा से नेपाल आए और मार्च में यह संख्या 17,214 हो गई। जनवरी, फरवरी और मार्च के महीनों में सबसे अधिक पर्यटक थाईलैंड से आए। श्रीलंका से 11,668, म्यांमार से 6,915, दक्षिण कोरिया से दो हजार 419, वियतनाम से दो हजार 419 पर्यटक सोनौली सीमा से नेपाल आए। लुंबिनी डेवलपमेंट फंड के अनुसार, 2024 के पहले तीन महीनों में 42,474 विदेशी नागरिकों ने लुंबिनी गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed