फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian youth are becoming bankrupt in border area casinos

Maharajganj News: सीमावर्ती क्षेत्र के कसीनो में कंगाल हो रहे भारतीय युवा

Wed, 04 Jun 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Indian youth are becoming bankrupt in border area casinos
महराजगंज/सोनौली। नेपाल के भैरहवां और आसपास के इलाकों में खुले जुआ घर भारतीय युवाओं के भविष्य के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। कसीनो में भारतीय युवाओं की लगातार बढ़ती आवाजाही चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन

जुए और शराब के आकर्षण में फंसकर युवा वर्ग न केवल आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहा है, बल्कि मानसिक और सामाजिक पतन का शिकार भी हो रहा है। विलासिता जीवन के जाल में फंसे युवाओं के मुद्दे को लेकर दो दिन पूर्व कसीनो में भारतीय युवाओं का प्रवेश बंद करने के लिए नौतनवा तहसील में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो नेपाल के कसीनो में सीमा से सटे नौतनवा, सोनौली के रहने वाले सैंकड़ों युवा जाते हैं। कुछ ने भारत में अलग-अलग नाम से बैंकों में खाता खोलकर क्यूआर कोड के माध्यम से हवाला का पैसा गोरखपुर, लखनऊ के युवकों काे ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसीनो संचालक भारतीय युवाओं से भारत में अलग-अलग नामों से खाता खुलवाकर क्यूआर कोड जारी कराते हैं। इन कसीनो में पैसा ट्रांसफर कर मंगाने वाले युवाओं से कसीनो में कैश काउंटर पर पांच लाख रुपये तक की ‘’सिक्योरिटी फीस’’ जमा कराई जाती है। साथ ही करीब इतनी ही राशि अलग से जमा कराई जाती है।

कसीनो में खेलने वाले जुआरी का कसीनो में मौजूद क्यूआर कोड पर पैसा ट्रांसफर होने के बाद, क्यूआर कोड स्कैन कर पैसे की पुष्टि की जाती है। इसके बाद क्यूआर कोड जुड़े व्यक्ति द्वारा कसीनो काउंटर पर एक पर्ची दी जाती है, जिसे दिखाकर कैश प्राप्त हो जाता है।
नौतनवा क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में युवाओं को जागरूक किया जाता है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed