{"_id":"68751f04987acdfd260bed80","slug":"indian-tourist-buses-going-to-nepal-difficulties-resolved-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-154596-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल जा रही भारतीय पर्यटक बसें, मुश्किल दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल जा रही भारतीय पर्यटक बसें, मुश्किल दूर
Mon, 14 Jul 2025 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 14 Jul 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते अंतरराष्ट्रीय परमिट अनिवार्यता के बाद एसएसबी ने शनिवार से ही पर्यटक बसों को नेपाल जाने से रोक दिया था। इसको लेकर पीटीओ ने भी सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा एजेंसियों को परमिट के बारे में जानकारी दी थी।
दूर से आने वाले तीर्थ यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एक माह तक अंतरराष्ट्रीय परमिट पर रोक लगाते हुए भारतीय पर्यटक बसों को नेपाल जाने दिया जा रहा है। सोमवार की सुबह 6 बजे से ही नेपाल जाने वाले पर्यटक बसें सोनौली सीमा पर पहुंचने लगी थीं।
करीब 25 बसें शाम तक नेपाल में एंट्री कर चुकी थीं। इसमें राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश की गाड़ियां थीं जो काठमांडो पशुपतिनाथ जाने के लिए रवाना हुईं। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सभी बसों को नेपाल रवाना किया जा रहा है। संवाद