फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian students reached Lumbini to take Chinese language exam

Maharajganj News: चायनीज भाषा की परीक्षा देने लुंबिनी पहुंचे भारतीय छात्र

Tue, 17 Jun 2025 07:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Jun 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Indian students reached Lumbini to take Chinese language exam
सोनौली। चीन में काम और अध्ययन का अवसर तलाशने के उद्देश्य से भारतीय छात्र चीनी भाषा की परीक्षा देने के लिए नेपाल के लुंबिनी पहुंच रहे हैं। नेपाल में चीनी भाषा सीखने की कम फीस की वजह से भारतीय छात्र आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को देवदह स्थित लुंबिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर भारतीय छात्रों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय में चीनी भाषा के सहायक प्रोफेसर कुमार खड़का ने बताया कि यहां भारतीय छात्र चीनी भाषा सीखने आते हैं।
विज्ञापन

अप्रैल 2024 से संचालित लुंबिनी परीक्षण केंद्र में इस समय लगभग आधे परीक्षार्थी भारतीय नागरिक हैं, जो चीन में काम और अध्ययन के अवसर की तलाश में लुंबिनी आ रहे हैं। भारत में चीनी भाषा परीक्षा के सीमित केंद्र होने की वजह भी लुंबिनी भारतीय छात्रों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़का ने कहा, भारत में केवल मुंबई में ही नियमित रूप से परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन वहां भी सीटें सीमित हैं। यहां कम फीस और विश्वसनीय शेड्यूल लुंबिनी को एक पसंदीदा विकल्प बनाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed