फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian pharmacist arrested while operating a patient

Maharajganj News: मरीज का ऑपरेशन करते भारतीय फार्मासिस्ट गिरफ्तार

Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Indian pharmacist arrested while operating a patient
भैरहवा। खुद को डॉक्टर बताकर मरीज का ऑपरेशन करने वाले एक भारतीय नागरिक को जिलाधिकारी के निर्देश पर रूपनदेही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति नेपाल में फार्मासिस्ट की डिग्री पर एक क्लीनिक खोलकर मरीजों का ऑपरेशन करता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा से सटे मरचवारी ग्रामीण नगर पालिका-3, सेमरहवा, रूपनदेही में जिलाधिकारी गणेश अर्याल को सूचना मिली थी कि भारत का रहने वाला एक व्यक्ति फार्मासिस्ट की डिग्री पर नैना हेल्थ क्लीनिक में खुद को डॉक्टर बताकर स्थानीय मरीजों की सर्जरी करता है। सूचना पाते ही जिलाधिकारी ने एक मेडिकल टीम गठित किया। टीम ने क्लीनिक पर मरीज का ऑपरेशन करते हुए नागेंद्र मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया व्यक्ति क्लीनिक में मरीजों का बवासीर, हर्निया, पथरी का ऑपरेशन करता है। गठित टीम में सहायक मुख्य जिला अधिकारी रामचन्द्र आर्यल, स्वास्थ्य कार्यालय प्रमुख रूपनदेही गौरव ढकाल, रूपनदेही पुलिस अधीक्षक रंजीजीत सिंह राठौड़ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed