फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian Medical association s program organised

बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग कराएगा आईएमए

Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Indian Medical association s program organised
बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग कराएगा आईएमए
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बैठक हुई जिसमें इमर्जेंसी मैनेजमेंट आफ ट्रामा विषय पर वक्ताओं ने अपने विचारों को व्यक्त किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आईएमए द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट की ट्रेनिंग के लिए जिले में 1000 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए विधायक ने आईएमए को 5 लाख रुपये की धनराशि का सहयोग देने की बात कही।

क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. शांति विजय मिश्रा ने कहा कि दुर्घटना के केस में मरीज के ट्रांसफर तथा प्राथमिक उपचार में कुछ सावधानियों को ध्यान में रखने से उनका जीवन बचाया जा सकता है। इमर्जेंसी मैनेजमेंट में उपयोग की जाने वाली दवाइयों और उपचार की समय सीमा के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रामा का मरीज बहुत कम समय देता है और उसकी चोटों का सही आकलन आवश्यक होता है। इस तरह का इलाज एक टीम वर्क से होता है। सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद और डॉ. आईए अंसारी विशिष्ट, डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, डॉ. रमेश पटेल ने अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योत्सना ओझा मिश्रा ने किया। इस दौरान डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. डीके सहनी, डॉ टीपू सुल्तान, डॉ अरुण गुप्ता, डॉ परितोष सिंह, डॉ अबरार, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. डीके साहनी, डॉ. पारितोष सिंह ,डॉ पी कुमार, डॉ राकेश रमन, डॉ रंजन मिश्रा, डॉ राजेश मद्धेशिया, डॉ एस के वर्मा, डॉ टीपी वर्मा, डॉ जैन ऊल आबदीन, डॉ सलीम खान, डॉ टी सुल्ताना, डॉ असलम, डॉ आयशा, डॉ राकेश राय, डॉ शाहनवाज, डॉ शाहीन, डॉ राघवेंद्र मिश्रा, डॉ नंदिता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed