फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian Farmers Union gave a sit-in

भारतीय किसान संघ ने दिया धरना

Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Indian Farmers Union gave a sit-in
कलेक्ट्रेट परिसर में जिले को सूखाग्रस्त करवाने की मांग को लेकर धरना देते भारतीय किसान संघ के पदा? - फोटो : MAHARAJGANJ
भारतीय किसान संघ ने दिया धरना
विज्ञापन

जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
महराजगंज। गोरक्ष प्रांत समेत मंडल के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग के समर्थन में भारतीय किसान संघ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर तहसीलदार को सौंपा।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में धान की फसल सूख रही है। जब तक जिले समेत पूरे मंडल को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किया जाएगा, किसानों की मुश्किल दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जहां नहर नहीं है तथा ट्यूवेल से सिंचाई की जाती है, वहां डीजल के मूल्य में पर्याप्त छूट दी जाए।
विज्ञापन

चुनावी वादे के अनुसार बिजली मुफ्त की जाए। वर्तमान परिस्थिति का आकलन कर रवि फसल की भी तैयारियों को दुरुस्त किया जाए। किसान सम्मान निधि से बहुत से किसान वंचित रह गए है। उन्हें लाभ दिलाया जाए। इस दौरान गिरिजेश चौधरी, रामानंद यादव, सूरज, सोनू, रामफेर, रमेश व तुलसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed