{"_id":"61520d178ebc3e0df94e61a0","slug":"indian-citizens-were-welcomed-as-guests-maharajganj-news-gkp4108600179","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नागरिकों का अतिथि के रूप में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय नागरिकों का अतिथि के रूप में हुआ स्वागत
विज्ञापन
पोखरा में पर्यटन दिवस के मौके पर राजनयिकों का स्वागत करते नेपाल के अधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
भारतीय नागरिकों का अतिथि के रूप में हुआ स्वागत
सोनौली (महराजगंज)। नेपाली के बेलहिया में 42वां विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया गया। सोमवारसुबह भारत से नेपाल में प्रवेश करने वाले पहले पांच भारतीय नागरिकों का अतिथि के रूप में स्वागत किया गया।
नेपाल के पर्यटन कारोबारी भारत से नेपाल की सीमा में कदम रखने वाले व्यक्ति को अतिथि मनाते हुए परंपरा के तहत दो विदेशी मेहमान का स्वागत करते हैं। कोरोना के कारण विदेशी अतिथि के आगमन पर रोक के कारण भारतीय पर्यटकों का सीमा के नो मेंस लैंड पर गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। साथ ही नगर में एक रैली निकाल कर खुशी जाहिर की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर जोशी, कृष्णा प्रसाद धिमिरे, सीपी श्रेष्ठ, विष्णु गौतम, रविंद्र शर्मा घिमरे, श्रीचंद गुप्ता, दीपक भंडारी आदि मौजूद रहे।
कई देशों के राजदूत पहुंचे
सोनौली। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पोखरा पर्यटन विकास के आमंत्रण पर नेपाल में जर्मन राजदूत थॉमस प्रिंज, कतर के राजदूत युसूफ बिन मोहम्मद अल हेल, संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत शाहिद हमदान अल नकबी, फिनिश के राजदूत पट्टी एंटिनेन, सऊदी अरब के राजदूत मुसिद सुलेमान एम अलमारवानी, श्रीलंकाई के राजदूत हिमाली सुवासिनी, थाईलैंड की राजदूत भोसीता भोरासफ, नेपाल में बांग्लादेश के राजदूत सलाउद्दीन नोमान चौधरी, सार्क के महासचिव इसला रूवान बिरकुन पोखरा पहुंचे। पोखरा हवाई अड्डे अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
गंडकी राज्य पर्यटन मंत्रालय के सचिव ज्ञानेंद्र पौडेल ने कहा कि यात्रा कोरोना में रुके हुए पर्यटन क्षेत्र को उठाने के लिए एक बड़ा संदेश देगी। यह अपने आप में ऐतिहासिक है कि इतने विशिष्ट अतिथि पोखरा में एक साथ आए। नेपाल पर्यटन बोर्ड के गंडकी राज्य कार्यालय के प्रमुख काशीराज भंडारी ने कहा नेपाल विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर खुल चुका है।