फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal relations will be strengthened with the help of Ayodhya

Maharajganj News: अयोध्या के सहारे प्रगाढ़ होंगे भारत-नेपाल के संबंध

Tue, 23 Jan 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 23 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal relations will be strengthened with the help of Ayodhya
महराजगंज। त्रेतायुग से चली आ रहीं भारत-नेपाल के मैत्री व धार्मिक संबंधों को नवनिर्मित अयोध्या राम मंदिर ने एक नई संजीवनी दी है। सदियों पुराने हमारे मैत्री संबंधों को अयोध्या के रामराज्य ने और प्रगाढ़ कर दिया है। बीते दिनों मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रभु श्रीराम के ससुराल जनकपुर धाम से आए नेग स्वरूप उपहार ने भारत-नेपाल के संबंधों को नए सिरे से जीवंत करते हुए दोनों देशों के बीच जुड़ी आस्था की कड़ी को और मजबूत बना दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि भारत और नेपाल की बस सीमाएं ही नहीं मिलती, बल्कि दोनों देशों के बीच सदियों ने नहीं युगों का नाता है। त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम व माता जानकी के वैवाहिक संबंधों से जुड़ा भारत नेपाल का रोटी बेटी का संबंध आज भी जीवंत हैं। हालांकि हर साल अयोध्या से प्रभु राम की बरात मिथिला पहुंचती है और मिथिला में भी बारात का विधिवत स्वागत सत्कार किया जाता है।
विज्ञापन

सदियों पुरानी उस परंपरा से जुडे लाखों लोगों को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा थी। सोमवार को जैसे ही प्रधानमंत्री ने प्रभु श्रीराम के प्रतिमा को प्रतिस्थापित किया। भारत के साथ-साथ नेपाल भी खुशी से झूम उठा। सरहद से लेकर जनकपुर तक जय श्रीराम की गूंज सुनाई देने लगी। दोनों देशों के मैत्रीय संबंधों के पक्षधर इसे सुखद संयोग मान रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed