फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India Nepal Friendship Bus...carrying passengers under the guise of tourists

Maharajganj News: भारत नेपाल मैत्री बस...पर्यटकों की आड़ में ढो रहीं सवारी

Thu, 22 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
India Nepal Friendship Bus...carrying passengers under the guise of tourists
महराजगंज। भारत-नेपाल मैत्री बस में पर्यटकों की आड़ में यात्रियों के साथ अब समान को भी पहुंचाया जा रहा है। नियम कानून से इतर यात्रियों को कहीं से भी बैठा लिया जाता है।
विज्ञापन

कार्गो सेवा के नाम पर दिल्ली से अवैध और प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब कपड़े को बॉर्डर तक पहुंचाई जा रही है। जबकि नियमानुसार जिस पर्यटक को ले जाना है, उनको सूचीबद्ध करना रहता है। सूत्रों की माने तो बुधवार को 90 बोतल अंग्रेजी शराब उक्त काठमांडो से दिल्ली चलने वाली बस से लाया गया था। इसकी जांच रास्ते में नहीं होती है।
विज्ञापन

तस्करी का सामान आसानी से गंतव्य तक पहुंच जाता है। सीमावर्ती इलाकों में टूरिस्ट परमिट की आड़ में बसे सवारी ले जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन अंकुश नहीं लग पा रहा है। बसें काठमांडों वाया सोनौली से दिल्ली जाने वाली पर्यटक बसें हैं। टूरिस्ट परमिट की आड़ में यह बसें धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। इधर से सवारी और दिल्ली से सामान ढोने का काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के नाम पर परिवहन विभाग को चूना लगाया जा रहा है। 20 से अधिक अवैध बसें सवारियां ढो रहीं हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इससे कोई मतलब नहीं है। परमिट समाप्त होने के बाद झांसा देने के लिए बस पर भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा लिखवा दिया जाता है। इससे पर्यटक झांसे में आ जाते हैं, जबकि ये बसें अधिकृत नहीं होती हैं।

अधिकृत बसों में सभी यात्री सूचीबद्ध होते हैं। बीच में यात्रियों को बैठने की अनुमति नहीं होती है। नेपाल एवं भारत सरकार ने यात्रियों को भारत से नेपाल और नेपाल से भारत ले जाने के लिए सिर्फ 12 बसों को अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed