फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal border to remain sealed for 72 hours before polling in Nepal

Maharajganj News: नेपाल में मतदान से पूर्व 72 घंटे सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा

Thu, 26 Feb 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal border to remain sealed for 72 hours before polling in Nepal
पांच मार्च को है मतदान, दो मार्च की रात से बंद होगा आवागमन
विज्ञापन

सीमा सील होने के बाद दोनों देशों के बीच आवाजाही पूरी तरह रहेगी प्रतिबंधित
सोनौली। नेपाल में पांच मार्च को आम चुनाव के लिए मतदान होना है। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। चुनाव को देखते हुए मतदान से 72 घंटे पूर्व भारत-नेपाल की सीमा सील कर दी जाएगी। दो मार्च की रात से पांच मार्च की शाम मतदान होने तक दोनों देशों की सीमा सील रहेगी।
नेपाल में सांसद पद प्रतिनिधि सभा सदस्य के चुनाव को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। रूपनदेही जिला प्रशासन से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, भारत से सटे रूपनदेही जिले की सीमाएं सोमवार दो मार्च की रात से बंद कर दी जाएंगी। यह प्रतिबंध मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक बृहस्पतिवार पांच मार्च तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। चुनाव के दौरान सीमा पार से होने वाली किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी जांच और मतदान के दिन विशेष चौकसी बरती जा रही है।
विज्ञापन

आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं
नेपाल जिला प्रशासन रूपनदेही की ओर से निर्धारित नियमों में निजी और सार्वजनिक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रोक रहेगी। सीमा पर नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके साथ आवश्यक सेवाएं आम जनता की सुविधा और आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, सहायक मुख्य जिला अधिकारी मेघराज पाध्या ने बताया कि अनिवार्य और आपातकालीन सेवाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक मुख्य जिला अधिकारी ने नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान सहयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। दो मार्च की मध्यरात्रि 12:00 बजे से लेकर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने तक सीमा पर आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

आवागमन पर पूरी तरह से रहेगा रोक

सीमा पर आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मानवीय संवेदनाओं और आपातकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मरीज, एंबुलेंस और अस्पताल के आवश्यक वाहन खाद्य आपूर्ति दूध के टैंकर और पेयजल आपूर्ति वाले वाहन आपातकालीन शव वाहन, अग्निशमन सेवा (दमकल) और विद्युत/दूरसंचार मरम्मत वाहन। सीमावर्ती बेलहिया (सोनौली) सहित अन्य मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed