फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased risk of viral fever in flood-affected villages.

Maharajganj News: बाढ़ प्रभावित गांवों में वायरल फीवर का बढ़ा खतरा

Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Increased risk of viral fever in flood-affected villages.
- जलभराव से अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल, सोहगीबरवा सीएचसी में एक डॉक्टर और तीन एएनएम के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था
विज्ञापन

निचलौल। बाढ़ प्रभावित गांवों में जलभराव के बीच वायरल फीवर जैसे लक्षण वाले मरीज बढ़ने लगे हैं। कई घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं, आवागमन प्रभावित होने से मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। सोहगीबरवा सीएचसी में एक महिला चिकित्सक और तीन एएनएम के भरोसे 20 हजार से अधिक आबादी की स्वास्थ्य सेवाएं संचालित हो रही हैं।
बाढ़ के कारण गांवों में पानी जमा है और लोगों की आवाजाही सीमित हो गई है। ऐसे में बुखार समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रभावित क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को टीम प्रभावित गांवों में पहुंचेगी। इस दौरान लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ बुखार और अन्य लक्षणों वाले मरीजों की स्थिति देखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर उन्हें उपचार और दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। विभाग का दावा है कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रखने के लिए टीम को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed