{"_id":"6737bca3b3117a2cdb0864e4","slug":"increased-facilities-in-chc-for-treatment-of-children-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135770-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों के इलाज के लिए सीएचसी में बढ़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों के इलाज के लिए सीएचसी में बढ़ी सुविधा
Sat, 16 Nov 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एसएनसीयू वार्ड बनकर तैयार हो गया है। 20 दिन बाद यहां पर नवजातों को सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परतावल, लक्ष्मीपुर और फरेंदा में न्यू सिक बाॅर्न केयर यूनिट स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नामित कार्यदायी संस्था की ओर से तीनों सीएचसी में एसएनसीयू में जरूरी कार्य पूरे हो चुके हैं। जल्द ही इसे स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। एसएनसीयू न होने के करण क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल और सीएचसी निचलौल में एसएनसीयू में बेड की संख्या कम है। जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में एसएनसीयू का संचालन होता है। यहां नवजात शिशुओं को भर्ती कर 24 घंटे तक बाल रोग विशेषज्ञ समेत अन्य स्टाफ की ओर से निगरानी की जाती है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं को जल्द ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। वार्ड में रेडियंट वाॅर्मर, फोटोथिरेपी और वेंटीलेटर मशीन की हाईटेक सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां विशेषज्ञ बाल रोग डाॅक्टरों और स्टाफ नर्सों की व्यवस्था रहेगी। 24 घंटे तक सीसीटीवी कैमरे से इसकी निगरानी की व्यवस्था रहेगी। फरेंदा, परतावल और लक्ष्मीपुर तीनों में एसएनसीयू बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण कराया जाएगा।