फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased cold, fever and eye flu patients in CHC Prataval

Maharajganj News: सीएचसी परतावल में बढ़े सर्दी जुकाम बुखार व आई फ्लू के मरीज

Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Increased cold, fever and eye flu patients in CHC Prataval
- प्रतिदिन पहुंच रहे 150-200 की संख्या में मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
परतावल। उमस और भीषण गर्मी का लोगों की स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में भी इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त और आई फ्लू के मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक इस समय प्रतिदिन 150 से 200 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं।
अस्पताल में इलाज कराने आई लखिमा की रहने वाली लक्ष्मीना ने बताया कि कई दिनों से कान में दर्द होने के कारण दिक्कत हो रही है। दर्द के कारण कुछ सुनाई भी नहीं दे रहा है। बैरिया की रहने वाली सजीरून ने कहा कि कई दिनों से पेट में दर्द हो रहा है। पेट में गैस बनने के कारण भोजन नहीं पच रहा है। शितलापुर की रहने वाली जोहरा ने बताया कि दो दिनों से आंख खून की तरह लाल हो गया है। आंख से पानी निकल रहा है। सुबह सो के उठने पर आंख चिपक जा रही है। गोड़धोवा से आई रहमतुन निशा ने बताया कि गर्मी व उमस के कारण आंख से अत्यधिक पानी गिर रहा रहा हैं। इस समय बुखार, आई फ्लू एवं उल्टी-दस्त एवं पेट दर्द से जुड़े मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में खुद को बीमारी से बचाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करें एवं संयमित भोजन लें। आई फ्लू के मरीज आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारे और काले चश्मे का प्रयोग करें, धूप से बचे। दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श जरूर लें।
डॉ. राजेश द्विवेदी, अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed