फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incomplete drain left on the side of National Highway, people worried

Maharajganj News: राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे छोड़ दी अधूरी नाली, लोग परेशान

Wed, 25 Dec 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 25 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Incomplete drain left on the side of National Highway, people worried
फरेंदा। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे भैया फरेंदा चौराहे पर आधी-अधूरी नाली का निर्माण कर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। कठिनाई हो रही है। अधूरी नाली को पूरा करने में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है। जगह-जगह निर्माण कार्य हो रहा है। लोगों की सहूलियत के लिए चौराहों पर हाईवे के किनारे पक्की नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। क्षेत्र के भैया फरेंदा चौराहे पर करीब पांच माह पूर्व पक्की नाली का कुछ हिस्सा का निर्माण कार्य कराया गया। अंडरपास के अगल-बगल करीब दर्जनों घरों के सामने खोदाई करके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नाली का निर्माण भी नहीं कराया गया। लोगों के घरों का पानी निकलना भी कठिन साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों में शनि, विनोद, राहुल, पिंटू, हरिओम व सुभाष सहित तमाम लोगों ने बताया कि नाली का निर्माण न होने से लोगों को समस्या हो रही है। लोगों का धंधा भी चौपट हो रहा है। बीते एक वर्ष से राजमार्ग का काम चल रहा है तभी से दुकानदारों को समस्या हो रही है। लोगों को अपने घरों में जाने के लिए भी परेशानी होती है। उनकी सुविधाओं का ध्यान भी नही दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों के मनमानी से सभी लोग परेशान है। संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

हमीरपुर में अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते हुए कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed